Header Ads

Header ADS

बाढ़ की स्थिति देखने उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी, 1200 करोड़ की सहायता की घोषणा

 


देहरादून। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति देखने पहुंचे। इस दौरान मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन से हुई बाढ़ की स्थिति और नुकसान की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। आपदा में मृत व्यक्तियों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है । पीएम के दौरे के समय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहे।

प्रधानमंत्री को उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे हवाई सर्वेक्षण नहीं कर सके. उन्होंने राजधानी देहरादून में ही राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

No comments

Powered by Blogger.