कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में किए दो बड़े फेरबदल, हुड्डा नेता विपक्ष , नरेंद्र को पार्टी की कमान
चंडीगढ़।
कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में दो बड़े फेरबदल किए है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा में विपक्ष का नेता गया है । कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के करीब 11 माह बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता पद पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नियुक्ति की है। नेता विपक्ष के लिए कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विधायक दल के नेता का नाम तय करने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ा था।
उधर हाईकमान ने मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान को इस जिम्मेदारी से अलग कर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र को हरियाणा कांग्रेस की कमान सौंपी है। सोमवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हुड्डा व राव की नियुक्तियों का परिपत्र जारी कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। बाक्स सैलजा व सुरजेवाला का आशीर्वाद हुड्डा खेमे की रणनीति का हिस्सा अहीरवाल की नारनौल विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) तोड़ने और हुड्डा सरकार में मंत्री बनने वाले राव नरेंद्र की राहुल गांधी तक पहुंच बताई जाती है।
.jpg)
No comments