सीएम मान का बड़ा एलान , बाढ़ पीड़ितो को दीवाली के पहले 15 अक्टूबर से मिलेगा मुआवजा
चंडीगढ़।
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ित किसानों और परिवारों को एक सुखद खबर दी. सत्र की शुरुआत ही इस बात से हुई कि 15 अक्टूबर से मुआवजे के चेक जारी होंगे, ताकि हर किसान अपनी फसल, पशुओं और अन्य नुकसान का मुआवज़ा समय पर प्राप्त कर सके. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिवाली 20 अक्टूबर को है. इससे पहले, लोगों के चेहरों पर खुशी के दीये जलाने के लिए, हम मुआवज़े के चेक जारी कर देंगे. यह न सिर्फ़ तारीख की गारंटी है, बल्कि पंजाब सरकार की लोगों के कल्याण और खुशहाली को प्रधानता देने वाली राजनीतिक सोच का स्पष्ट प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि पहले 26 से 33% फसल नुकसान वाले किसानों के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ मिलता था, अब यह 10,000 रुपये प्रति एकड़ हो गया है. 33 से 75% नुकसान के लिए 6,800 की जगह अब 10,000 रुपये और 75 से 100% नुकसान वाले खेतों के लिए अब 20,000 रुपये प्रति एकड़ जारी किया जाएगा. जिसमें SDRF से 6,800 रुपये शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने खेतों में रेत हटाने और डीसिल्टिंग के लिए 7,200 रुपये प्रति एकड़, कुछ बह गई ज़मीनों के लिए 47,500 रुपये प्रति हेक्टेयर, घरों के नुकसान के लिए 100% नुकसान वाले घरों के लिए 1,20,000 रुपये और कम नुकसान वाले घरों के लिए 35,100 रुपये का भी ऐलान किया. फिरोजपुर और फाजिल्का के क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए पहले ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 4.5 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं
.jpg)
No comments