अपनी समस्या के लिए अब सीधे सीएम सैनी से करे संपर्क , नंबर हुआ जारी
चंडीगढ़।
सरकारी कामों को लेकर कई बार आम नागरिकों को इधर से उधर भटकना पड़ता है. वहीं कई बार आधिकारिक भी समय पर समस्या नहीं सुनते है. ऐसे में हरियाणा सरकार ने जनता की शिकायतें सुनने के लिए विशेष व्यवस्था की है. इसके लिए हरियाणा सरकार ने फोन नंबर, ईमेल आईडी, सीएम विंडो और ऑनलाइन पोर्टल जैसे कई माध्यम उपलब्ध कराए हैं. जिससे लोग आसानी से अधिकारियों की ओर से समस्या न सुनने पर सीधे सीएम से भी शिकायत कर सकते हैं.
अधिकारियों की ओर से समस्याएं न सुनने पर सीधे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंंह सैनी से शिकायत करने के लिए 0172-2749396 या 0172-2749409 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा हरियाणा के नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव ईमेल के माध्यम से भी सीएम तक भेज सकते हैं. इसके लिए हरियाणा सरकार ने आधिकारिक ईमेल आईडी cmharyana@nic.in जारी की है. वहीं मुख्यमंत्री को हरियाणा के लोग पत्र भेज कर भी शिकायत कर सकते हैं.
.jpg)
No comments