छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ ,3 नक्सली ढेर
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में रविवार सुबह जिले कांकेर में धमतरी और ओडिशा की सीमा से लगे पहाड़ी-जंगल इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली के शव बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ के दौरान 3 नक्सली मारे गए है और नक्सलियों की पहचान सीतानदी एरिया कमेटी के कमांडर सरवन (8 लाख का इनामी), नगरी एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर राजेश (5 लाख का इनामी) और सदस्य बसंती (1 लाख का इनामी) के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने मौके से एसएलआर, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक जैसे हथियार भी बरामद किए हैं। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी इलाके में सर्च अभियान जारी है क्योंकि जंगल में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है।
इससे पहले, 22 सितंबर को सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी और सेंट्रल कमेटी के सदस्य कादरी सत्यनारायण उर्फ कोसा को मार गिराया था। साथ ही, कुछ दिन पहले ही नारायणपुर के अबूझमाड़ जंगलों में 1.8-1.8 करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी के दो सदस्यों-राजू दादा और कोसा दादा-को भी जवानों ने ढेर किया था।
.jpg)
No comments