पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया
अमृतसर।
अमृतसर पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर पटवारखाने के पास दीवारों पर राष्ट्र विरोधी नारे लिखने, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर उर्फ हरमन, विशाल, अफरीदी धूत और प्रभ दासूवाल के रूप में हुई है। ये सभी बीकेआई के सक्रिय सदस्य हैं और तरनतारन में हाल की फायरिंग घटनाओं, हत्या के प्रयास और ग्रैफिटी पेंटिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। जांच में पता चला है कि इनका पुराने क्राइम नेटवर्क से गहरा संबंध है और ये पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।
.jpg)
No comments