दिल्ली भाजपा अब नए कार्यालय से होगी संचालित , पीएम ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा अब नए कार्यालय से संचालित होगी। पार्टी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने भव्य नए कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित इस भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे “ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए कहा कि संगठन का यह सपना लंबे समय से अधूरा था, जो अब प्रधानमंत्री मोदी और नेतृत्व की दूरदृष्टि से साकार हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का हर कदम “सेवा, संगठन और समर्पण” की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि पार्टी के विचार और कार्यकर्ताओं की तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रेरित करते हुए आह्वान किया कि इस भवन को जनता की सेवा और संगठनात्मक एकता का केंद्र बनाया जाए।
दिल्ली भाजपा कार्यालय 825 वर्ग मीटर भूखंड पर निर्मित 30,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला है। पाँच मंजिला इस भवन में दो भूमिगत तल (बेसमेंट) बनाए गए हैं, जहाँ 50 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। भवन के बाहरी हिस्से को दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली में गढ़ा गया है, जिसमें विशाल स्तंभ और आकर्षक मुखौटा इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं।
.jpg)
No comments