दिल्ली सरकार पहली बार अपना आधिकारिक "लोगो" कर रही तैयार
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार ने लोगों के डिजाइन व उसके चयन को लेकर विशेष प्रावधान किया था। इसके लिए माईजीओवी डॉट इन (mygov.in) पोर्टल पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित की गई थी।
पोर्टल पर पूरे देश से कुल 1800 प्रविष्टियां/डिजाइन प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने और उनमें से चयन/शॉर्टलिस्टिंग के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित का गठन किया गया है, जो पोर्टल पर प्राप्त सभी लोगो डिज़ाइन प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर उन्हें अंतिम रूप देगी। समिति में विभिन्न यूनिवर्सिटीज से जुड़े एक्सपर्ट को सदस्य बनाया गया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव इसक सदस्य सचिव होंगे।
.jpg)
No comments