जनता की सुरक्षा, राहत कार्य, और स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता - मुख्यमंत्री धामी
देहरादून।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन, प्रशासन, और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्य, और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. सभी जिलाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से इसमें हिस्सा लिया.
सीएम ने जनता की सुरक्षा, राहत कार्य, और स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए.सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बारिश खत्म होने के बाद मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य तुरंत शुरू किए जाएं.
.jpg)
No comments