प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे।पीएम मोदी ने कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। मोदी ने प्रदेश के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की. इसके अलावा, पीएम किसान निधि की एडवांस किश्त और डिजास्टर फंड भी पहले दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने इस दौरान प्रदेश के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसाशिम दिलाया. प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी भेंट की और राहत एवं बचाव कार्यों में उनके साहस और प्रयासों की सराहना की. इससे पहले कांगड़ा गग्गल एयरपोर्ट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। धर्मशाला में आपदा प्रबंधन को लेकर अहम मीटिंग हुई, जिसमें तमाम मंत्री और सीएम मौजूद रहे।
No comments