Header Ads

Header ADS

पराली जलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कुछ किसानों को जेल भेजो, सब ठीक हो जाएंगे


 नई दिल्ली 

वायु प्रदूषण की समस्या और पराली जलाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने कहा कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ किसानों को जेल भेजना चाहिए, ताकि एक मिसाल कायम हो और बाकी लोग सबक लें। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि अगर कुछ लोग सलाखों के पीछे जाएंगे, तो इससे सही संदेश जाएगा। आप किसानों पर दंडात्मक कार्रवाई करने से कतरा क्यों रहे हैं?

जस्टिस बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले में न्यायमित्र अपराजिता सिंह ने बताया कि किसानों को सब्सिडी और उपकरण दिए जाने के बावजूद समस्या जस की तस है। उन्होंने एक चौंकाने वाली जानकारी देते हुए कहा पिछली बार, किसानों ने कहा था कि उन्हें ऐसे समय पराली जलाने के लिए कहा गया था, जब सैटेलाइट उस क्षेत्र से नहीं गुजर रहा था।” उन्होंने कहा कि 2018 से सुप्रीम कोर्ट के विस्तृत आदेशों के बावजूद, अधिकारी केवल लाचारी जताते हैं।

इस पर CJI ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि अधिकारी इस मुद्दे को हल करने के लिए दंडात्मक प्रावधानों पर विचार क्यों नहीं कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया किसान हमारे लिए खास हैं, और हम उनकी बदौलत ही भोजन कर रहे हैं… लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम पर्यावरण की रक्षा नहीं कर सकते।

No comments

Powered by Blogger.