लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 24 को, जूनियर एवं सीनियर श्रेणियों में कर सकते हैं आवेदन
भोपाल।
महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता’’ वर्ष 2025-26 का आयोजन 17 से 25 सितम्बर, 2025 के मध्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में 24 सितम्बर, 2025 को भोपाल में संभाग स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग जूनियर 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर 16 से 25 वर्ष की श्रेणियां हैं। आयु निर्धारण की तिथि 01 जनवरी 2025 होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र एवं सम्बन्धित जानकारी अकादमी की बेवसाईट www.kalaacademymp.com अथवा शासकीय कार्य दिवसों में अकादमी कार्यालय से प्राप्त किये जा सकेंगे। प्रतियोगिता में पंजीयन नि:शुल्क होगा।
प्रतिभागियों को आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर, 2025 सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। केवल भोपाल संभाग के प्रतिभागी अपने आवेदन पत्र ऑनलाईन ई-मेल latamangeshkar2025@gmail.com पर अथवा शासकीय कार्य दिवसों में अकादमी कार्यालय आकर जमा कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए 74470-76784 अथवा 9039836032 दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतिभागी को कम से कम 5 वर्ष से मध्यप्रदेश में रहने का प्रमाण-पत्र सांसद, विधायक, पार्षद अथवा शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित कराकर आवेदन पत्र (फार्म) के साथ संलग्न करना होगा।
जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के लिए पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः राशि रुपये 10000/-, 5000/- एवं 3000/- रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी। पुरस्कार के लिए प्रतियोभागियों का चयन कला विशेषज्ञों की गठित समिति के माध्यम से किया जायेगा। चयन समिति का निर्णय ही अंतिम माना जायेगा। अकादमी किसी परिस्थिति में इस गतिविधि को पूर्ण रूप से निरस्त करने के लिए स्वतंत्र है। प्रतियोगिता से संबंधित कोई वाद-विवाद स्वीकार योग्य नहीं होगा।
.jpg)

No comments