धार की धरती से पीएम मोदी की महिलाओं को सौगात
स्वास्थ्य को समर्पित महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ की शुरुआत
धार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरती धार से महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ की शुरुआत की। इस अभियान के तहत देशभर में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक एक लाख से अधिक मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी शुभारंभ किया।
धार में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह कार्यक्रम भले ही धार में शुरू हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश की माताओं और बहनों के लिए है। हमारी नारी शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। अगर घर में मां स्वस्थ रहती है, तो पूरा परिवार ठीक रहता है।”
प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं से इन शिविरों का लाभ उठाने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “ऐसी बहुत सी बीमारियां होती हैं जो चुपचाप आती हैं और गंभीर रूप ले लेती हैं। मैं देशभर की अपनी माताओं-बहनों से, जिन्होंने मुझे हमेशा अपना आशीर्वाद रूपी रक्षा कवच दिया है, आज कुछ मांगने आया हूं। मैं आपसे मांगता हूं कि आप संकोच किए बिना इन कैंपों में जाकर अपनी जांच जरूर कराएं। एक बेटे और एक भाई के नाते मैं आपसे इतना तो मांग ही सकता हूं।

No comments