हरियाणा : भारी बारिश में जिनकी छतें गिरी उन्हें मिलेगी सरकारी मदद-मुख्यमंत्री सैनी
चंडीगढ़।
हरियाणा में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को टोहाना जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। सीएम नायब सिंह सैनी टोहाना के बलियाला रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू हुए और अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में सबको मिलकर सामना करना चाहिए. किसानों की खराब फसल के लिए पोर्टल खुला है. किसान पंजीकरण करवाएं. उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 1 लाख 70 हजार एकड़ का क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है. सीएम ने कहा कि जिनकी छतें गिरी वे भी पंजीकरण करें.
इस दौरान सीएम चांदपुरा साईफन पर भी गए और घग्घर का स्थिति का जायजा लिया. सीएम ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और आपदा के साथ तमाम व्यवस्था अव्यवस्थाओं में तब्दील हो जाती हैं. ऐसे में हमें धैर्य रखकर आपदा को मिलकर सामना करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता के साथ हरदम खड़ी है और हरसंभव मदद के लिए तैयार है
.jpg)
No comments