Header Ads

Header ADS

बिहार में बवाल, तेजस्वी यादव की पत्नी को बताया जर्सी गाय

 


पटना। 

राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी के खिलाफ राजद के पूर्व विधायक दवारा विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर बिहार में बवाल मच गया है। राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव जो अब राजद से अलग हो चुके हैं, उन्होंने तेजस्वी की पत्नी राजश्री को लेकर जर्सी गाय वाली टिप्पणी की थी. अब इसे लेकर नवादा में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री और राजद विधायक विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजवल्लभ यादव का पुतला दहन किया।

राजद नेताओं का आरोप है कि राजवल्लभ यादव बीजेपी-एनडीए के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सोनिया गांधी और अब तेजस्वी यादव की पत्नी को जर्सी गाय कहकर अपमानित किया गया है। राजद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जो भी महिलाओं का अपमान करेगा, उसका इसी तरह विरोध किया जाएगा। राजद नेताओं ने कहा कि नारी की कोई जात नहीं होती और उनका सम्मान सर्वोपरि है।

No comments

Powered by Blogger.