हिमाचल : हायर ग्रेड-पे मामले में कर्मचारियों के निशाने पर सुक्खू सरकार
शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार के ताजा फैसले ने हजारों कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है. प्रदेश सरकार ने हायर ग्रेड-पे की पुरानी अधिसूचना को वापस ले लिया है, जिस कारण अब हजारों कर्मचारियों का दोबारा वेतन निर्धारण होगा. इसको लेकर वित्त सचिव दिवेश कुमार की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है. जिसके जरिए पूर्व में जयराम की सरकार के समय में 6 सितंबर 2022 को जारी हुई नोटिफिकेशन को वापस ले लिया है. इसमें पूर्व सरकार द्वारा 3 जनवरी 2022 से पहले नियुक्त हुए 89 श्रेणियों के कर्मचारियों को 2 वर्ष का नियमित कार्यकाल पूरा करने पर हायर स्केल दिया गया था.
ऐसे में सुक्खू सरकार के इस फैसले से न केवल कर्मचारियों की सैलरी में कटौती होगी, बल्कि कर्मचारियों में असमंजस और असंतोष का माहौल भी पैदा हो गया है. इस तरह से अचानक लिए गए इस फैसले से सरकारी दफ्तरों में हलचल तेज हो गई है. कर्मचारी संगठनों ने सरकार के फैसले के विरोध में नाराजगी जताना शुरू कर दिया है .
सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी होने के बाद ही हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन की आपातकालीन बैठक हुई. इसमें सरकार की तरफ से उच्च वेतनमान को लेकर पूर्व सरकार के समय में 6 सितंबर 2022 को जारी की गई अधिसूचना को वापस लिए जाने का विरोध किया गया. प्रदेश सरकार ने 6 सितंबर 2025 को अधिसूचना जारी करके इस लाभ को वापिस ले लिया है. अब 89 श्रेणियों के इन कर्मचारियों का पुनः वेतन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए गए है.
.jpg)
No comments