नीतीश बोले , पशु एवं मत्स्य विभाग की 839 करोड़ की योजनाओं से दूध और दही की बढ़ेगी आपूर्ति
पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की 839 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इन योजनाओं के तहत राज्य में डेयरी और दही प्लांट, दूध पाउडर संयंत्र, गुणवत्ता परीक्षण कमांड सेंटर और मत्स्य बाजार स्थापित किए जाएंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से बिहार के हर कोने में दूध और दही की आपूर्ति बढ़ेगी. दूध पाउडर प्लांट और गुणवत्ता निगरानी कमांड सेंटर के निर्माण से उत्पादन और वितरण दोनों ही स्तरों पर पारदर्शिता आएगी. यह पहल न केवल उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराएगी, बल्कि स्थानीय किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए भी नए अवसर खोलेगी.
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया. यहां कार्यशालाओं, लैब्स और सम्मेलन कक्ष जैसी सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने इसे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी बताया. उन्होंने सोलर पैनल लगाने और अधिक पौधारोपण कराने का निर्देश दिया ताकि परिसर ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने.
.jpg)
No comments