Header Ads

Header ADS

शाहरुख , विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित


 नई दिल्ली। 

भारतीय सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 71वें संस्करण का आयोजन मंगलवार को राजधानी दिल्ली में किया गया । इस दौरान मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जबकि शाह रुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया है। इसके अलावा रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। बेस्ट फिल्म के तौर पर 12th फेल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का खिताब मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय कलाकारों को ये पुरस्कार प्रदान किया।

मोहनलाल को 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म उद्योग में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप, हॉल में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर अभिनेता का उत्साहवर्धन किया। शाहरुख खान भी मोहनलाल के लिए तालियां बजाते नजर आए।

No comments

Powered by Blogger.