Header Ads

Header ADS

आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अव्वल , 78.5% वोट मिले

 


नई दिल्ली/ देहरादून।  

उत्तराखंड इन दिनों लगातार हो रही बारिश की मार झेल रहा है। मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। ऐसे में उत्तराखंड के लोगो के लिए एक खबर राहत भरी हो सकती है। देश के आपदा प्रभावित राज्यों पर एक अखबार के ऑनलाइन सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष स्थान हासिल किया। सर्वे के सवाल “आपदा प्रभावित राज्यों में सबसे बेहतर काम करने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?” पर धामी को 78.5% वोट मिले. कश्मीर के उमर अब्दुल्ला को 20.4%, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू को 0.6% और पंजाब के भगवंत मान को 0.5% मत मिले है। 

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में कुछ जिलों में भारी बारिश 

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन इलाकों में तेज बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं के आसार बने रहेंगे।

इस बार सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इसी वजह से लगातार बारिश हो रही है और मौसम बार-बार बिगड़ रहा है।

No comments

Powered by Blogger.