Header Ads

Header ADS

सीएम मान का बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा एलान, 45 दिनों में देंगे मुआवजा

 


चंडीगढ़। 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 45 दिनों के भीतर राज्य के सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देना सुनिश्चित करेगी। एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी सरकार किसानों को फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देगी, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह पंजाब के इतिहास में सबसे अधिक मुआवजा है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए शुरू की जाए और पूरी प्रक्रिया 45 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाए।

पिछली सरकारों के समय मुआवजा लेने में कई साल लग जाते थे

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों के समय मुआवजा लेने में कई साल लग जाते थे और फसलों के नुकसान से पहले ही दुखी लोगों को मुआवजे के लिए सरकारी दफ्तरों में भटकना पड़ता था, लेकिन अब यह काम एक महीने या डेढ़ महीने में पूरा हो जाएगा क्योंकि एक ईमानदार सरकार लोगों की सेवा कर रही है। 

जिन घरों को नुकसान, उन्हें भी मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें भी सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पूरा घर ढह गया है, उन्हें 1,20,000 रुपए मिलेंगे, और जिन्हें कम नुकसान हुआ है, उन्हें 40,000 रुपए दिए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले की सरकारें घरों के कम नुकसान के लिए केवल 6,800 रुपए मुआवजा देती थीं, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 40,000 रुपए कर दिया गया है।

No comments

Powered by Blogger.