सामान वही खरीदें, जिसमे भारत की मिट्टी की महक और नौजवानों का पसीना हो
असम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मांगा एक वादा
गुवाहाटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों का जिक्र करते हुए लोगों से एक वादा मांगा। उन्होंने कहा कि आप जो भी खरीदेंगे वो स्वदेशी होगा, मेड इन इंडिया खरीदेंगे।” उन्होंने अपनी ‘स्वदेशी’ की व्याख्या को स्पष्ट करते हुए कहा, कंपनी किसी भी देश से आई हो, नाम किसी भी देश का क्यों न हो, लेकिन सामान वो ही खरीदें जो हिंदुस्तान में बना हो। उसमें मेरे भारत की मिट्टी की महक होनी चाहिए और मेरे देश के नौजवानों का पसीना होना चाहिए।
कांग्रेस ने भारत रत्न भूपेन हजारिका का किया था अपमान
कांग्रेस पर असम की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने भारत रत्न भूपेन हजारिका का अपमान किया था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कहा, मोदी ने नाचने-गाने वाले को सम्मान दिया… मैं भगवान शिव का भक्त हूं, मैं सारा जहर निगल लेता हूं। असम के बेटे का कांग्रेस ने अपमान किया, बहुत दर्द होता है।” उन्होंने जनता से आह्वान किया कि देश के लोगों को भूपेन दा के अपमान पर कांग्रेस से जवाब मांगना चाहिए। पीएम ने यह भी कहा 140 करोड़ देशवासी मेरे रिमोट कंट्रोल हैं, इसके अलावा मेरा और कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है।
13 प्रतिशत की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रहा असम
पीएम ने कहा कि एक असम काफी पीछे था, लेकिन आज असम 13 प्रतिशत की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रहा है। बीजेपी सरकार असम को भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।” पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 60-65 सालों में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ तीन पुल बनाए, जबकि उनकी सरकार ने एक दशक में 6 बड़े ब्रिज बनाए हैं, जो 2047 के विकसित भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं।
.jpg)
No comments