Header Ads

Header ADS

नेपाल हिंसा पर बोले सीएम योगी, छोटी-छोटी बातों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

 


लखनऊ। 

नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए तो वे बड़ी समस्याएं बन सकती हैं, जैसा कि नेपाल में देखने को मिला. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से सुलझाया जाना चाहिए. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है, इसलिए उन्हें धैर्यपूर्वक जनता की शिकायतों को सुनना चाहिए. उनका तर्कसंगत समाधान करना चाहिए.

सीएम ने कहा कि नेपाल में क्या हुआ. लोगों ने सोशल मीडिया को नजरअंदाज किया नतीजा क्या हुआ? विकास और प्रगति कैसे रुक गई? लोगों की जिंदगी से कैसे खिलवाड़ किया गया? यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी घटनाएं कहीं और न हों, हर व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहना चाहिए.”

No comments

Powered by Blogger.