Header Ads

Header ADS

चुनाव आयोग ने बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया

 


नई दिल्ली/ पटना 

 चुनाव आयोग ने बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उनके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वोटर ID कार्ड की मांग की है, ताकि उसकी जांच हो सके।

आयोग ने यह भी कहा कि जो EPIC नंबर तेजस्वी यादव ने दिखाया वह वैलिड नहीं है। तेजस्वी यादव के आरोपों पर ERO ने जवाब मांगा है। ERO ने कहा, “प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया ID कार्ड आधिकारिक रूप से निर्गत प्रतीत नहीं होता है। ऐसे में इसकी जांच की जरूरत है। आयोग ने EPIC कार्ड का विवरण और ओरिजिनल कॉपी की मांग की है। ताकि यह जांच हो सके कि तेजस्वी के दो EPIC नंबर कैसे है?

बता दें कि बिहार में SIR के बाद जारी ड्राफ्ट रोल पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि मेरा नाम काट दिया गया है। बाद में जब प्रशासन ने तेजस्वी के दावे का खंडन किया था। तब तेजस्वी ने कहा था कि मेरा EPIC नंबर बदल दिया गया है। अब चुनाव आयोग तेजस्वी द्वारा दिखाए गए ईपिक नंबर और वोटर कार्ड की जांच करेगा।

No comments

Powered by Blogger.