विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की महत्वपूर्ण बैठक 7 अगस्त को
नई दिल्ली
विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की अगली महत्वपूर्ण बैठक 7 अगस्त को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। यह बैठक राहुल गांधी के उस हालिया आरोप के बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में लगभग 70-80 सीटों पर धांधली का दावा किया था।
बैठक में राहुल गांधी द्वारा उठाए गए चुनावी धांधली के आरोप के अलावा बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, महाराष्ट्र में फर्जी वोटर जोड़े जाने के आरोप, ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संभावित टैरिफ (शुल्क) की धमकियां शामिल हैं।
.jpg)
No comments