महाराष्ट्र : मुंबई में पहली बार कबूतरों को दाना डालने पर FIR
मुंबई
मुंबई में कबूतरों की बढ़ती आबादी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने पहली बार कबूतरों को दाना डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह घटना माहिम इलाके की है, जहां एक शख्स को एलजी. रोड पर अपनी कार से कबूतरों को दाना डालते हुए देखा गया.
कार की नंबर प्लेट स्पष्ट न दिखने के चलते आरोपी की पहचान नहीं हो सकी. हालांकि, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 270 और धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है. इस धारा के तहत 2500 रुपये तक जुर्माना या 6 महीने की जेल की सजा हो सकती है. कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें कहा गया था कि सार्वजनिक स्थलों और विरासत स्थलों पर कबूतरों को दाना डालने पर सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर FIR दर्ज की जाए.
.jpg)
No comments