बिहार राज्य सहकारी बैंक लि० की 76 वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन
पटना।
बिहार राज्य सहकारी बैंक लि० की 76वीं वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री, बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी , उप मुख्य मंत्री-सह-कृषि मंत्री, बिहार, विजय कुमार सिन्हा एवं मंत्री, सहकारिता विभाग, बिहार प्रेम कुमार की गरिमामई उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता बैंक के माननीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे द्वारा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे द्वारा बताया गया कि वार्षिक आमसभा संस्था के प्रति आस्था का परिचायक है। मुख्य रूप से सहकारिता की परिकल्पना ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों, मजदूरों के आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से की गई है। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को मदद करना हीं सहकारी बैंकों की प्राथमिक्ता है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंक द्वारा कुल 78 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। अध्यक्ष द्वारा राज्य के किसान एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के हित में माँग पत्र माननीय उप मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

No comments