Header Ads

Header ADS

साय , रमन सिंह ने निर्माणाधीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया


 रायपुर

नया रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और डेप्युटी सीएम अरुण साव ने विधानसभा भवन स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा, सितंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। 1 नवम्बर को राज्योत्सव के अवसर पर इसे जनता को समर्पित किया जा सके।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का यह रजत जयंती वर्ष है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवीन विधानसभा भवन का निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है। रजत जयंती वर्ष पर राज्य को एक नया, भव्य विधानसभा भवन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया है, और उनके द्वारा इस नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रस्तावित है।

No comments

Powered by Blogger.