Header Ads

Header ADS

38 वें नेशनल गेम्स के पदक विजेता हुआ सम्मानित


 भोपाल। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह में सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को समारोह में नेशनल गेम्स में प्रदेश को मिली ट्रॉफी भेंट की गई। इस अवसर पर डॉ.यादव ने कहा है कि खिलाड़ी वो है, जो जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करें। अपने पराक्रम और साहस से खेल के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल हो। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भी इस नाते उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। उनका जीवन खिलाड़ियों सहित हम सभी के लिए प्रेरक है।

 खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों ने पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश के खिलाड़ी अगले नेशनल गेम्स में और अच्छा प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान पर लायेंगे। सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री  की खिलाड़ियों के प्रति सजगता है कि उन्होंने हर विधानसभा में एक खेल स्टेडियम बनाने की पहल की है।

No comments

Powered by Blogger.