कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, दो महिलाओं की मौत, एक दर्जन घायल
सीहोर .
सीहोर जिले के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को भगदड़ मच गई. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से दर्दनाक घटना हो गई. भीड़ में दबने के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, रुद्राक्ष वितरण के समय ये घटना घटी
पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के दौरान भीड़ के दबाव के कारण भगदड़ मची. बताया जा रहा है कि भीड़ में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. भगदड़ मचते ही चीखपुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. घटना के बाद धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके अलावा, सवान महीने के कारण भी कुबेरेश्वर धाम में सामान्य से ज्यादा भीड़ चल रही है.

No comments