Header Ads

Header ADS

उत्तरकाशी में बादल फटने से आई बाढ़, चार की मौत, 100 से ज़्यादा लापता

 


उत्तरकाशी ( उत्तराखंड)


उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। ऊंचाई वाले इलाके में बादल फटा, जिससे खीरगंगा नदी में सैलाब आ गया। पहाड़ से तेजी के साथ नीचे उतरा पानी अपने साथ होटल, घर और होम स्टे को बहा ले गया। धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। प्रसिद्ध कल्प मंदिर भी मलबे में बह गया है। अचानक आई बाढ़ में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज़्यादा लोगों के लापता हैं।

मदद के लिए आए सेना के हेलीकॉप्टर 

उत्तरकाशी जिले में राहत कार्यों के लिए भारतीय वायु सेना के चिनूक एमआई-17 वी5, चीता और एएलएच हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ एयरबेस पर सक्रिय रूप से तैयार रहे। हेलीकॉप्टर आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों के साथ तैयार हैं और राहत कार्य शुरू होते ही उड़ान भरेंगे।

सेना के जवान भी लापता

निचले हर्षिल क्षेत्र में एक शिविर से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अपने साथ के लोगों के लापता होने के बावजूद, भारतीय सेना के जवान राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

No comments

Powered by Blogger.