झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
रांची
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक ‘गुरुजी’ शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुजी बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में श्रद्धांजलि अर्पित की . दिल्ली स्थित अस्पताल पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार के साथ तस्वीरें साझा कीं। एक्स पर साझा की गई एक तस्वीर में प्रधानमंत्री शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सांत्वना देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो भावुक हो गए थे।
.jpg)
No comments