Header Ads

Header ADS

30 लाख किसान लाभार्थियों को 3,200 करोड़ रुपये की फसल बीमा क्लेम राशि का डिजिटल ट्रांसफर

 


झुंझुनू . 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी की फसल के बीमा क्लेम की पहली किस्त का पैसा खाते में भेज दिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिमोट का बटन दबाकर झुंझुनूं से पैसा ट्रांसफर क‍िया।  योजना  के तहत 30 लाख किसान लाभार्थियों को 3,200 करोड़ रुपये की फसल बीमा क्लेम राशि का डिजिटल ट्रांसफर किया.

 फसल बीमा के तहत कुल दावा राशि में से 1,156 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश के किसानों को, 1,121 करोड़ रुपये राजस्थान के किसानों को, 150 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ के किसानों को और 773 करोड़ रुपये अन्य राज्यों के किसानों को ट्रांसफर किए गए. कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र ने किसानों के हित में एक नया आसान क्लेम सेटलमेंट सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत राज्य के प्रीमियम अंशदान की प्रतीक्षा किए बिना, सिर्फ केंद्रीय सब्सिडी के आधार पर दावों का आनुपातिक भुगतान किया जाएगा

No comments

Powered by Blogger.