मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में गफलत का मामला
ग्वालियर
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में गफलत का एक मामला सामने आया है। 8 अगस्त की सुबह एक आदेश अपलोड हुआ था. इसमें एक शख्स को जमानत दे दी गई थी. लेकिन शाम होते-होते एक नया आदेश जारी कर दिया जाता है. इसमें बताया गया कि टाइपिंग की गलती के चलते जिस आरोपी की जमानत याचिका खारिज करनी थी, उसे जमानत दे दी गई. बताया जाता है कि हाईकोर्ट की वेबसाइट में आदेश अपलोड कर दिया गया था. इसे देखते हुए आरोपी के वकील ने जमानत भी भरवा ली. इतना ही नहीं रिहाई का आदेश जेल भी पहुंच गया. हालांकि हाईकोर्ट ने समय रहते फौरन आरोपी की रिहाई को रोकी तो वहीं जिस आरोपी को जमानत देनी थी, उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई. जब यह गलती समझ आई, तो आनन-फानन में दोनों आदेश वापस ले लिए गए.
.jpg)
No comments