Header Ads

Header ADS

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पूरा मध्यप्रदेश होगा कृष्‍णमय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


 भोपाल। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित स्थल एवं प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और स्थानों के ऐतिहासिक-सांस्‍कृतिक महत्‍व को उजागर करते हुए राज्य सरकार 14 अगस्त को बलराम जयंती और हलधर महोत्सव एवं 16 अगस्त को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के पावन अवसर पर ''श्रीकृष्ण पर्व'' एवं लीला पुरुषोत्तम का प्राकट्योत्सव का आयोजन करने जा रही है। इन आयोजनों के साथ सम्पूर्ण प्रदेश श्रीकृष्ण मे हो जायेगा और सांस्कृतिक रंगों में रंगा नजर आयेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन अवसरों पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि बलराम जयंती एवं श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर बलराम एवं श्रीकृष्ण प्रसंगों, उनके अवदान एवं लोक-कल्याणकारी जीवन गाथा से संबंधित साहित्यिक परिचर्चाओं, संवाद, मंदिरों में भजन, कीर्तन सांस्कृतिक दलों की प्रस्‍तुतियां आयोजित की जा रही हैं। साथ ही श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर जिला स्‍तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.