Header Ads

Header ADS

केरल हाईकोर्ट का कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस

 


तिरुवंतपुरम। 

केरल हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस वायनाड से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार रहीं नाव्या हरिदास की ओर से दायर एक चुनाव याचिका पर जारी किया गया है। हरिदास ने लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका की जीत को चुनौती दी है। उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत को अमान्य घोषित करने की मांग की थी। याचिका में उन्होंने प्रियंका पर नामांकन दाखिल करते समय महत्वपूर्ण विवरणों का खुलासा न करने का आरोप लगाया था।

संपत्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को दबाने का आरोप 

याचिका में प्रियंका गांधी के निर्वाचन को कथित रूप से 'उनके और उनके परिवार के स्वामित्व वाली कई संपत्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को दबाने' और 'मतदाताओं को उनकी पसंद को प्रभावित करने के इरादे से गुमराह करने, गलत सूचना देने और अंधेरे में रखने' के लिए रद्द करने की मांग की गई है। 

No comments

Powered by Blogger.