राहुल गांधी पर टिप्पणी पर लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित से
भोपाल।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला लिया है। लक्ष्मण सिंह पर अनुशासनहीनता का आरोप है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाला गया है। उन पर 9 मई को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। उन्होंने कहा था कि हमारे नेता को सोच समझकर बोलना चाहिए। नहीं तो इसका नुकसान चुनाव में उठाना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा था कि इसके लिए अगर पार्टी मुझे बाहर निकालना चाहे तो वह भी कर सकती है।
लक्ष्मण के निष्कासन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लक्ष्मण सिंह जी कभी कभी कांग्रेस को सत्य का आईना दिखाते रहते है, तो कांग्रेस में सत्य का आईना दिखाने वालो का क्या हाल होता है। ये मुझे लगता है, कि लोग जानते ही है, और शायद वही लक्ष्मण सिंह जी के साथ हुआ है।
No comments