Header Ads

Header ADS

सीहोर के इछावर में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला

 


सीहोर। 

मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस को निशाना बनाया गया। सीहोर जिले के इछावर में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। जिसमें एक एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।  मामला कोर्ट मैरिज का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव खेरी निवासी कमलेश ने पिछले दिनों गांव गेरूखान थाना बिलकिसगंज की एक महिला से कोर्ट मैरिज की। कमलेश उसे अपने गांव खेरी ले गया था। इस मामले की जानकारी जब महिला के परिजनों को लगी तो वह शनिवार की रात 11 बजे खेरी गांव पहुंचे। इसी दौरान मामले की भनक लगते ही युवक और उसके परिजन डरकर घर छोड़कर भाग गए। दरअसल लड़की के कोर्ट मैरिज से आक्रोशित परिजन युवक के घर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही एसआई और जवान मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

No comments

Powered by Blogger.