Header Ads

Header ADS

बिहार पर परमात्मा की कृपा है, विशेष धरती है- सीएम डॉ यादव

 

बिहार दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन

भोपाल। 

बिहार दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में स्नेह  मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि बिहार पर परमात्मा की कृपा है, विशेष धरती है। बिहार के क्रांतिकारी कुंवर सिंह के संबंध उज्जैन से जुड़ते है। भोजपुरी का संबंध राजा भोज से है। वहीं वीडी शर्मा ने कहा कि बिहारी मध्यप्रदेश की बड़ी ताकत है। बिहारी जान दे सकता है, धोखा नहीं देता।

रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान सीएम डॉ मोहन ने कहा कि बिहार पर परमात्मा की कृपा है विशेष धरती है। 1912 में बिहार राज्य का नामकरण हुआ। इस देश मे बिहार छोड़कर जितने भी राज्य है एक भी राज्य भगवान के नाम पर नहीं है। केवल बिहार का नाम ही बाके बिहारी के नाम पर है। अशोक जब सम्राट बने उसके पहले हमारे उज्जैन में गवर्नर थे। शिक्षा के क्षेत्र में एमपी और बिहार की अलग महत्ता है। दुनियां के राजकुमार शिक्षा ग्रहण करने नालंदा तक्षशिला आते थे। भोजपुरी भाषा राजा भोज से जुड़ती है।



इस दौरान सीएम डॉ मोहन ने ऐलान किया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद पार्क और प्रतिमा भी बनेगी। राजेंद्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर के लिए जवाहरलाल नेहरू को बुलाया था। जवाहरलाल नेहरू ने विरोध किया था, सोमनाथ के शुभारंभ में नहीं गए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी का रथ किसने रोका, जो राम का नहीं हुआ, वो किसी काम का नहीं हुआ। चुनाव में लड़ने वाले दलों से बिहार की जनता को सवाल पूछना चाहिए। बिहार में NDA की सरकार फिर बनेगी। अन्याय के युद्ध में आप BJP का साथ देना।

पूरा हिंदुस्तान जानता है कि बिहार ज्ञान की भूमि और तपोभूमि - राजू कुमार सिंह



बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान जानता है कि बिहार ज्ञान की भूमि और तपोभूमि रही है। यहां एक से बढ़कर योग योद्वा, वीरपुरूषों ने जन्म लिया। अंग्रेजी हुकूमत और फिरंगियों के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठाने वाला कोई व्यक्ति था तो वह भोजपुरिया बाबू कुमार सिंह थे। भगवान बुद्ध की कर्मभूमि, चाणक्य और सम्राट अशोक की भूमि भी बिहार रही है। मुझे गर्व होता है कि हमने बिहार की माटी में जन्म लिया है। बिहारी जब भी हिंदुस्तान के किसी भी कोने में जाता है तो हमारी परम्परा, संस्कृति और देश के प्रति समर्पण के लिए अतिथि देवो भवः की भावना के साथ मान-सम्मान मिलता है। चुनाव के समय मैं मध्यप्रदेष में आया था तो देखा कि यहां बहुत बड़ा बिहारी समाज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है, यह देखकर बहुत प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि आज देष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित हाथों में हैं। हर कोई चैन से सांस ले सकता है। मुझे याद है 1990 में 15 अगस्त पर हॉस्टल में तिरंगा फहराया था तो मुझे पुलिस उठाकर ले गई थी और दो दिन बाद पुलिस ने मुझे छोड़ा था। आज वही हिंदुस्तान है, जहां हाथ में झंडा लेकर वीडियो कॉल करके मेरा बेटा दिखाता है कि मैं शिमला की सड़कों पर वंदे मातरम् गा रहा हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की ताकत बढ़ी है, हिन्दुस्तान की ताकत बढ़ी है। आज दुनिया के किसी भी कोने में जाकर भारतीय कहने में हमें गर्भ होता है। आप जहां भी जाएंगे बिहार समाज के अभूतपूर्व योगदान को जरूर देखेंगे।

No comments

Powered by Blogger.