Header Ads

Header ADS

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' से सम्मानित


 नई दिल्ली। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' से सम्मानित किया है। यह सम्मान भारत के लिए भी बेहद खास है क्योंकि यह किसी भी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। मुबारक अल कबीर आदेश कुवैत का एक नाइटहुड आदेश है। यह सम्मान मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को मिलता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले अंतर्राष्ट्रीय नेता नहीं है जिन्हें ये सम्मान मिला है। उनसे पहले यह पुरस्कार बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को प्रदान किया जा चुका है।

शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी 43 वर्षों में इस खाड़ी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। साथ ही वो भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें ये पुरस्कार मिला है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशल अल अहमद अल जबर अब सबा के साथ मुलाकात की है। हमने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की है। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध है। हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर पर बढ़ाया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती को मजबूती मिलेगी।

No comments

Powered by Blogger.