Header Ads

Header ADS

सीएम की किसानों को सलाह: जमीन न बेचें, केन-बेतवा परियोजना से पंजाब, हरियाणा से भी ज्यादा होगा उत्पादन

 


मुख्यमंत्री निवाड़ी में किसान सम्मेलन में हुए शामिल


निवाड़ी।  . 

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी में जन-कल्याण पर्व अंतर्गत आयोजित किसान सम्मेलन में कहा कि केन-बेतवा परियोजना के साकार रूप लेने पर बुन्देलखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। परियोजना से बुन्देलखण्ड के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा।  खेती का स्तर समृद्ध होने से किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि किसान किसी भी जरूरत पर अपनी खेती की जमीन न बेचें। केन-बेतवा परियोजना से पूरे बुंदेलखण्ड क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसान समृद्ध होंगे। पंजाब, हरियाणा से भी फसल उत्पादन में बुन्देलखण्ड आगे होगा। 

 यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिये 2 बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाएँ सौगात के रूप में दी हैं। इन परियोजनाओं से हर खेत को पानी और हर व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध होगा।मोदी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के संकल्प को पूरा करने छतरपुर जिले के खजुराहो आ रहे हैं। 

मोटे अनाज को बढ़ावा देने कृषि विशेषज्ञों के साथ समिति बनाए 

मुख्यमंत्री निवास में  कृषि विभाग की समीक्षा बैठक  में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने की मंशा जाहिर की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मोटे अनाज अर्थात मिलेट्स के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारियों की समिति बनाकर कार्य-योजना विकसित की जाए। समिति में कृषक प्रतिनिधियों को भी अनिवार्यत: शामिल किया जाए। 

No comments

Powered by Blogger.