लालू यादव से बड़ा कोई पाखंडी इस देश में नहीं- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
पटना।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पटना में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लालू यादव से बड़ा कोई पाखंडी इस देश में नहीं है. इतने लंबे समय तक बिहार में राज किया. भ्रष्टाचार का इतिहास कायम किया. ये बातें उन्होंने उस सवाल के जवाब में कही कि बीजेपी के नेताओं को लालू यादव ने पाखंडी कहा है।
तेजस्वी यादव के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराब बेचने के आरोप पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को आप लोग गंभीरता से क्यों लेते हैं? तेजस्वी यादव की किसी बात को गंभीरता से नहीं लीजिए. कुछ दिन पहले हम लोगों के साथ थे, कितना गुणगान करते थे. अब जब गए हैं तो उनका बस यही काम है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार की जनता सब समझ रही है.

No comments