प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में दो प्रमुख स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
रायपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में वर्चुअल माध्यम से दो प्रमुख स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) की नींव रखी जाएगी, जो 24 महीनों में तैयार होगा और 90 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। वहीं, बिलासपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 240 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का भी वर्चुअल उद्घाटन होगा।

No comments