IIT मुंबई ने महमूद फारूकी का कार्यक्रम किया कैंसिल, छात्रों के विरोध के बाद लिया फैसला
मुंबई।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने लेखक-निर्देशक महमूद फारूकी के एक कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया है. आईआईटी के कुछ छात्रों और कर्मचारियों ने पत्र लिखकर फारूकी के कार्यक्रम का विरोध किया था. जिसके बाद आईआईटी प्रशासन ने शनिवार को उनके कार्यक्रम को कैंसिल करने का फैसला किया. फारूकी के कार्यक्रम को कैंसिल करने के पीछे छात्रों की दलील थी कि इससे यौन उत्पीड़न के पीड़ितों का अपमान होगा.
बता दें कि लेखक, कलाकार व निर्देशक महमूद फारूकी को यौन उत्पीड़न के एक मामले में अदालत ने दोषी ठहराया था. जिसके बाद उच्च न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया था. उन्हें आईआईटी मुंबई में इजहार महोत्सव के दौरान महाभारत के कर्ण के जीवन पर आधारित ‘दास्तान-ए-कर्ण अज महाभारत' नाटक प्रस्तुत करना था. आईआईटी मुंबई के अधिकारियों की तरफ से कार्यक्रम कैंसिल करने को पुष्टि की गई है.

No comments