दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद अब गोवर्धन पूजा के दिन गौ पूजन
भोपाल। सूर्य प्रभात
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद अब आगामी गोवर्धन पूजा के दिन 2 नवंबर को प्रदेश के हर जिले में विभिन्न गौ-शालाओं गौ पूजन करेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित सभी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि इस दौरान प्रदेश की विभिन्न गौ शालाओं में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए है।
मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड के प्रबंध संचालक ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर गोवंश की पूजा के साथ ही गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें तथा गोवंश की रक्षा और गोपालन में अपना अधिक से अधिक योगदान दें।

No comments