Header Ads

Header ADS

हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में नजर आया मध्यप्रदेश

 


भोपाल। सूर्यप्रभात 

मंगलवार के दिन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश तिरंगे के रंग में नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भारत माता चौराहे से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का तिरंगा लहराकर एवं आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक  भगवान दास सबनानी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता के वेश में आयी बालिका को तिरंगा सौंपते हुए उसे दुलार किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में आए स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किया। भारत माता चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, वरिष्ठ जन, महिलाएं तथा बच्चे शामिल थे।





                                  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पन्ना में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.


झाबुआ के पेटलावद में 100 से अधिक ट्रैक्टर के साथ निकली रैली, मंत्री भूरिया हुई शामिल 




झाबुआ के पेटलावद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल ट्रैक्टर और पैदल रैली का आयोजन किया गया। कृषि मंडी क्षेत्र में मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया द्वारा तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री और कलेक्टर द्वारा 100 से अधिक ट्रैक्टरों की रैली कों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कैबिनेट मंत्री और कलेक्टर स्वयं ट्रेक्टर के माध्यम से सम्मिलित हुए।


                                 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल स्थित अपने निवास पर तिरंगा झंडा लगाया।                
  
   
गोविंदपुरा विधानसभा में निकली 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा



भोपाल के गोविंदपुरा में 
10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके समापन अवसर पर  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि आज हमने तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगे की शान के लिए हमारे पुरखे और पूर्वजों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। इस तिरंगे की आन बान और शान को हम कभी कम नहीं होने देंगे।   स्वतंत्रता दिवस के दिन हमारे शूरवीरों के पराक्रम का हमारे बलिदानियों के बलिदान का और हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को याद करने का दिन है। इस दिन वीर सेनानियों को याद करे, स्मरण करें, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई।




तिरंगा यात्रा कार्यक्रम एवं पर्यटन विकास निगम की नव श्रृंगांरित इकाई एम.पी.टी. लहर फर्स्ट का शुभारंभ समारोह, भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान संस्कृति पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने देश भक्ति गीत जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा... और ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का... गीत गुनगुनाए और तिरंगा हाथ में लेकर नृत्य किया।





No comments

Powered by Blogger.