Header Ads

Header ADS

भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी कैबिनेट जाएंगे अयोध्या

 


जयपुर: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी कैबिनेट 11 मार्च को अयोध्या जाएंगे। सोमवार 11 मार्च को दोपहर 2 से 3 बजे तक अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 7 बजे भजनलाल कैबिनेट जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना होकर करीब 9 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। पहले दशरथ कुंड के पास भूमि पूजन कार्यक्रम में पूरी कैबिनेट शामिल होगी। बाद में दोपहर 2:10 से 3:10 बजे के बीच रामलला के दर्शन करेंगे।

अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रीराम मंदिर तीर्थ स्थल के पदाधिकारियों सहित देश की नामी हस्तियां मौजूद थी। रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने आह्वान किया था कि 22 जनवरी को भक्तजन अयोध्या आने के बजाय स्थानीय मंदिर में रहकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देंखे और इस दिन विशेष पूजा अर्चना करें।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भजनलाल कैबिनेट का एक साथ अयोध्या जाकर दर्शन करने को सियासी रूप में देखा जा रहा है। पिछले दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किए थे। लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह से भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने के सिलसिले को भाजपा के हिंदुत्व के मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.