अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवॉर्ड का परमार्थ निकेतन में आयोजन
ऋषिकेश .
परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में तीसरे योगिनी अवार्ड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य देश-विदेश में योग का व्यापकता से प्रसार-प्रचार और इस क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रही मातृशक्ति को उन्नत और उच्च सहयोग एवं संबल प्रदान करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन योगा एसोसिएशन के मुख्य सचिव और सीइओ कैवल्यधाम लोनावला से डा सुबोध तिवारी, व्यासा सिंगापुर के डायरेक्टर मनोज ठाकुर, साध्वी सुश्री गंगा नंदिनी परमार्थ निकेतन, सुश्री सोनिया दुबे दीवान, फाउंडर एवं सीईओ इंडियन स्कूल ऑफ इमेज़ मैनेजमेंट मुंबई, प्रो पराग दत्त जुयाल राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत तिब्बत समंवय संघ, सहित कई गणमान्य शामिल रहे।
अवॉर्ड चयन के लिए इस वर्ष जूरी मेंबर में श्रीमती नयना सहस्त्रबुद्धे, उपाध्यक्ष स्त्री शक्ति संगठन, डा गीता सिंह डायरेक्टर दिल्ली विश्वविद्यालय, डा शशि ठाकुर, सलाहकार राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा चयन किया गया।
इस अवसर पर डॉ सुबोध तिवारी ने कहा कि योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करने से न केवल हमें बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा, बल्कि हमारे शरीर और दिमाग को वापस जुड़ने में भी फायदा होगा। योग एक उपहार है, जो हमारे पूर्वजों, ऋषि-मुनियों ने हमें सुप्त क्षमताओं को जागृत करने के लिए दिया है। यदि हम अपने दैनिक जीवन में योग आसन का अभ्यास करते हैं तो यह हमारे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करेगा और ध्यान के अभ्यास से हमें अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी ।
पांच श्रेणी में दिए गए योगिनी अवॉर्ड
योगिनी अवार्ड में पांच प्रमुख केटेगरी में 30 योगिनियों को सम्मानित किया गया। पहला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, दूसरा रीसर्च के लिए गार्गी अवार्ड, तीसरा साधना के लिए शिवानी योगिनी अवार्ड, चौथा संस्थागत कार्य के लिए गौणिका अवार्ड, पांचवा योग के प्रचार के लिए मैत्रेई अवार्ड शामिल है।
देश-विदेश की योगिनी हुई सम्मानित
कार्यक्रम की आयोजक तथा एडुजीलाइफ की अध्यक्ष एवं इंडिपेंड डायरेक्टर भारी उद्योग मंत्रालय
डॉ आर एच लता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड सम्मेलन में शामिल होने वाली योगिनी बहनों में से अतंरराष्ट्रीय योगिनी सहित भारत से शामिल होने वाली केरल से पंजाब, जम्मू और गुजरात से लेकर बिहार तक की योगिनी सम्मान प्राप्त किया। जिसमें जापान से शामिल होने वाली प्रसिद्ध सुश्री सुना मून, सिंगापुर से डा मोनिका जैन प्रमुख थी। इस वर्ष का महत्वपूर्ण लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डा शशि ठाकुर को दिया गया।
आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी बधाई
कार्यक्रम की सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आयोजन समिति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि तीसरा अतंराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड एवं कांफ्रेंस बहुत ही गरिमामय रूप में संपन्न हुआ।

No comments