उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं -अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मतभेद की अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा और दोनों पार्टियां मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है।
सपा अध्यक्ष ने कहा, “ दोनों पार्टियों के बीच चर्चा हुई है। दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। अब दोनों पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं है, जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।”राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर यादव ने कहा कि ‘अंत भला तो सब भला।’। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली, पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया और सवाल किया कि ऐसा कब तक चलता रहेगा।

No comments