Header Ads

Header ADS

शिवराज के पौधरोपण संकल्प के 3 वर्ष पूरे, आज बड़ा कार्यक्रम





 स्मार्ट सिटी पार्क और रविन्द्र भवन में आयोजित होगा पर्यावरण सम्मेलन


भोपाल। सूर्यप्रभात 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोमवार को प्रतिदिन पौधरोपण संकल्प के 3 वर्ष पूरे हो गए। संकल्प को  संजोए रखने  के लिए मंगलवार को भोपाल में प्रातः 10.45 बजे स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण एवं ट्री वाक कार्यक्रम, इसके पश्चात 12.15 बजे से रवींद्र भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई मंत्री एवं हार्टफुलनेस प्रमुख दाजी, पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी, समेत कई गणमान्य जन भी  उपस्थित रहेंगे। 


नर्मदा जयंती के दिन लिया था संकल्प

पूर्व सीएम शिवराज ने तीन वर्ष पूर्व 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के दिन पौधारोपण का संकल्प लिया था। इस दौरान शिवराज ने समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों के साथ 1095 दिन में 3238 पौधे, लगाए है। यह संकल्प कोरोना संकट से लेकर अन्य राज्यों के प्रवास के दौरान भी अटूट रहा। शिवराज ने 6 से अधिक राज्यों में 50 से अधिक पौधे लगाए है। 
  

देश की प्रमुख हस्तियों के साथ भी किया पौधारोपण

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  समेत कई राष्ट्रों के प्रमुखों के साथ ,अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्रियों , समाजसेवी,संत, कलाकार व संस्थाओं के प्रमुखों ,प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं इन्वेस्टर्स मीट के दौरान अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ ,इंदौर में ग्लोबल गार्डन में प्रवासी भारतीयों एवं जी-20 के तहत मध्यप्रदेश आये विभिन्न देशों के डेलीगेट्स के साथ भी पौधरोपण किया है। 

No comments

Powered by Blogger.