Header Ads

Header ADS

मोहन भागवत ने कहा कि युवाओं को झूठ पसंद नहीं

 


नई दिल्ली। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि युवाओं को झूठ पसंद नहीं है। वे अपने देश को मजबूत बनाना चाहते हैं। वे जब भी स्वयंसेवक समाज को तकलीफ में देखते हैं तो वे खुद आगे आते हैं। वे कभी संसाधनों या मदद की चिंता नहीं करते। मोहन भागवत में कार्यक्रम में आगे कहा कि भारत की युवा पीढ़ी गुलामी के प्रभावों से मुक्त है। मैं जब घूमता हूं तो मैं देखता हूं। उनमें एक प्रामाणिकता है। वे लोग झूठ का तिरस्कार करते हैं। कोई बोलने वाला प्रामाणिकता से बोलता है। अपने देश को बड़ा बनाने की उनकी इच्छा है।

भागवत ने भारत में 'विविधता में एकता' की अवधारणा पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि किस तरह अलग-अलग भाषाओं, अनेक बोलियों, 33 करोड़ देवी-देवताओं, और खान-पान तथा रीति-रिवाजों में भारी अंतर होने के बावजूद, भारतीय होने की भावना बनी रहती है। मोहन भागवत के अनुसार, भारत 'हम लोग' (वी द पीपल) की भावना से एकजुट है। तमिलनाडु, आंध्र, महाराष्ट्र और पंजाब के लोग एक साथ आते हैं और खुद को 'हम' के रूप में पहचानते हैं। अपनापन की यह भावना बहुत महत्वपूर्ण है, और यह केवल बाहरी खतरों के कारण पैदा नहीं होती है। अगर यह किसी खतरे की वजह से अस्तित्व में आया होता, तो उस खतरे के खत्म होते ही यह भी खत्म हो जाता। 

No comments

Powered by Blogger.